सात बार काउंसलिंग होने के बावजूद नहीं सुलझा विवाद, पत्‍नी ने पति सहित छह पर दर्ज कराया केस Meerut News

सात बार काउंसलिंग होने के बावजूद भी पति और पत्‍नी के बीच चल रहा विवाद नहीं सुलझा तो पत्‍नी पति सास ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:32 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:32 AM (IST)
सात बार काउंसलिंग होने के बावजूद नहीं सुलझा विवाद, पत्‍नी ने पति सहित छह पर दर्ज कराया केस Meerut News
दहेज की मांग और मारपीट को लेकर महिला ने पति सहित छह पर केस किया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के गंगानगर में पति-पत्नी के रिश्ते के बीच सात बार काउंसलिंग होने के बाद भी जब विवाद नहीं सुलझा तो महिला ने पति, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी युवती की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला के स्वजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार भी दी थी। लेकिन लड़का पक्ष उससे कहीं अधिक दहेज की मांग कर रहा था। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने जेठ और और ससुर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है।

महिला का कहना है कि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इससे पहले उसने कई बार थाने पर शिकायत की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा ने बताया कि महिला और उसके पति को सात बार परामर्श के लिए महिला थाना बुलाया गया था। लेकिन बात न बनने पर यह मामला थाने पर कार्रवाई के उद्​देश्य से पहुंचा है। पीड़िता ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ व दो ननदों के खिलाफ दहेज एक्ट, छेड़खानी व हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी