दाह संस्कार करने को लेकर फिर हुआ विवाद

दाह संस्कार को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। श्मशान की जमीन पर मालिकाना हक जताने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:45 AM (IST)
दाह संस्कार करने को लेकर फिर हुआ विवाद
दाह संस्कार करने को लेकर फिर हुआ विवाद

मेरठ,जेएनएन। दाह संस्कार को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। श्मशान की जमीन पर मालिकाना हक जताने वाले लाला ने बाउंड्री कराकर ताला लगा दिया। जिस वजह से दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि अधिकारियों से साठगांठ कर लाला श्मशान की जमीन को हड़पना चाहता है, जिसके बाद गेट के पास ही लोगों ने दाह संस्कार कर दिया।

मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय में श्मशान घाट है, जिसमें स्थानीय लोग कई वर्षों से दाह संस्कार कर रहे हैं। खुद को जमीन का मालिक बताने वाले लाला स्वराज का स्थानीय लोगों से पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी बीच नगर निगम से साठगांठ कर स्वराज ने भूमि के चारों तरफ बाउंड्री कराकर ताला लगा दिया। रविवार को रामानंद के बेटे मनीष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह स्वजन संग अपने बेटे का दाह संस्कार करने गए थे। लेकिन उन्हें श्मशान के अंदर घुसने नहीं दिया। जिस वजह से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मेडिकल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

विवाह समारोह में 100 की अनुमति का व्यापारियों ने किया स्वागत: शादी विवाह में 100 व्यक्तियों के शामिल होने से मंडप व्यवसायियों में खुशी की लहर है। अपार मेहरा ने बताया कि इस घोषणा से मंडप व्यवसाय को संजीवनी मिलेगी। कोरोना काल में सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव मंडप और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ा है। संयुक्त व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी अमित बंसल ने बताया कि लंबे समय व्यापारी इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडप के आकार के अनुसार इस सीमा को बढ़ा कर 150 से 200 किया जाना चाहिए। चूंकि विवाह समारोह में लड़का और लड़की पक्ष को मिला कर कम से कम इतने अतिथि हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी