कड़ाके की ठंड से बचना है तो कीजिए दाल का सेवन, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

मसूर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में वसा के निर्माण को रोका जा सकता है। यह वजन कम करने में सहायक है। मसूर दाल को कैलोरी और प्रोटीन का अनोखा मेल माना जा सकता है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:35 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से बचना है तो कीजिए दाल का सेवन, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
सर्दि‍यों में दाल का सेवन बहुत लाभकारी है।

मेरठ, जेएनएन। सभी दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। शरीर में प्रोटीन विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यह कहना है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. आरएस सेंगर का। बताया कि सर्दी के मौसम में डाइट में अधिक से अधिक प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। शाकाहारियों के लिए दाल सबसे अच्छा स्रोत है इसलिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है कि दालों का सेवन किया जाए

मसूर दाल के फायदे

डा. सेंगर ने बताया कि मसूर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में वसा के निर्माण को रोका जा सकता है। यह वजन कम करने में सहायक है। मसूर दाल को कैलोरी और प्रोटीन का अनोखा मेल माना जा सकता है। इस में घुलनशील फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, जिससे यह कोलेस्ट्राल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। मसूर मैग्नीशियम काफी मात्रा में शरीर को प्राप्त होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ-साथ खून को बढ़ाने में कारगर है। यह त्वचा को कांति पूर्ण और मुलायम बनाने में भी उपयोगी है। कब्ज की समस्या में मसूर की दाल का पानी पीने से फायदा मिलता है। आंखों के रोग में मसूर दाल का सेवन भी काफी लाभदायक सिद्ध हुआ है इसलिए जरूरी है कि अपने खाने में मसूर की दाल का उपयोग अधिक से अधिक करें।

chat bot
आपका साथी