हाईवे पर बस कुछ और समय... मेरठ में पल्हैड़ा और दादरी फ्लाईओवर का जल्द पूरा होगा निर्माण

Palhera and Dadri flyovers एनएचएआइ के द्वारा हाईवे-58 पर परतापुर तिराहे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। तेज गति से हो रहा निर्माणधीन फ्लाईओवर का निर्माण जल्द फर्रांटा भरेंगे वाहन।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:28 PM (IST)
हाईवे पर बस कुछ और समय... मेरठ में पल्हैड़ा और दादरी फ्लाईओवर का जल्द पूरा होगा निर्माण
मेरठ में पल्हैड़ा और दादरी फ्लाईओवर का निर्माण।

मेरठ, जेएनएन। नेशनल हाईवे-58 पर विभिन्न जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा होने का अब समय नजदीक आ गया है। जिस तेज गति से निर्माण कार्य हो रहे हैं, उससे लगता है कि दो से ढाई महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। हाईवे पर पल्हैड़ा और दादरी फ्लाईओवर की एक-एक साइड का निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। जिसके बाद जल्द ही फ्लाईओवर पर वाहन फर्रांटा भरते दिखाई देंगे।

एनएचएआइ के द्वारा हाईवे-58 पर परतापुर तिराहे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिनमें फ्लाईओवर, अंडर पास फ्लाईओवर, सर्विस लेन, नाला, फुट ओवर ब्रिज आदि प्रकार के निर्माण कार्य हैं। इनमें पल्हैड़ा और सकौती के पास दादरी कट पर फ्लाईओवर का कार्य बड़ा होने की वजह से निर्माण पूरा होने में विलंभ हो रहा है। दादरी के निर्माणधीन फ्लाईओवर पर मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली साइड पर तारकोल की सड़क बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि दूसरी साइड में अभी मिट्टी और बजरी को दबाने का कार्य हो रहा है। इसी तरह पल्हैड़ा के निर्माणधीन फ्लाईओवर पर मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली साइड पर मिट्टी और बजरी को दबाने का कार्य चल रहा है। वहीं एक साइड में फुटपाथ भी बनकर तैयार हो चुकी है। जबकि दूसरी साइड में अभी मिट्टी डालने का कार्य हो रहा है। सिवाया टोल प्लाजा के अधिकारी ब्रिजेश सिंह का कहना है कि मिट्टी मिलने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, मगर अब कार्य प्रगति है। उम्मीद है कि मार्च के करीब ढाई से तीन महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। 

chat bot
आपका साथी