सहारनपुर में मिनी बाइपास के पुल का निर्माण कार्य लटका,इस कारण आ रही अड़चनें Saharanpur News

सहारनपुर में मिनी बाईपास को जोड़ने वाले पुल का निर्माण सिंचाई विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण बंद पड़ा है। यहां पर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य बंद होने से पिलर के लिए बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:24 PM (IST)
सहारनपुर में मिनी बाइपास के पुल का निर्माण कार्य लटका,इस कारण आ रही अड़चनें Saharanpur News
सहारनपुर में पुल का निर्माण होने में अभी अड़चनें आ रही हैं।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में सेतु निगम द्वारा टपरी रोड से मिनी बाईपास को जोड़ने वाले पुल का निर्माण सिंचाई विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण बंद पड़ा है। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा फरवरी में शुरू किया गया था।

स्थानीय लोगों को आ रही परेशानी

पुल के निर्माण पर 2647 लाख से अधिक की लागत आनी है। पुल के निर्माण के बीच सिंचाई विभाग का एक नाला आ रहा है। सेतु निगम द्वारा इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी गई थी। विभाग द्वारा एनओसी न दिए जाने से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य बंद होने से पिलर के लिए बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। विभाग को इस बारे में जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस सयाना का कहना है कि सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी