मेरठ में हाईवे-58 की सर्विस लेन का युद्ध स्तर पर हो रहा निर्माण

नेशनल हाईवे-58 पर जिस तरह से तीन बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है उतने ही युद्ध स्तर पर हाईवे की सर्विस रोड का भी निर्माण कार्य हो रहा है। हाईवे के सिवाया गांव के दोनों ओर सर्विस रोड का कार्य हो रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:08 PM (IST)
मेरठ में हाईवे-58 की सर्विस लेन का युद्ध स्तर पर हो रहा निर्माण
मेरठ में हाईवे 58 का तेजी से काम चल रहा है।

मेरठ, जेएनएन। नेशनल हाईवे-58 पर जिस तरह से तीन बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, उतने ही युद्ध स्तर पर हाईवे की सर्विस रोड का भी निर्माण कार्य हो रहा है। हाईवे के सिवाया गांव के दोनों ओर सर्विस रोड का कार्य हो रहा है। सिवाया में मेरठ की ओर आने वाली एक साइड की सर्विस लेन बनकर तैयार हो चुकी है। वहीं दूसरी साइड की सर्विस लेन में जलभराव और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

एनएचएआइ के द्वारा हाईवे पर विभिन्न तरह के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें सबसे बड़े निर्माण कार्य मेरठ की सीमा में तीन फ्लाईओवर हैं। इनमें कंकरखेड़ा खिर्वा कट का अंडरपास फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है, जिस पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। मोदीपुरम में पल्हैड़ा कट पर फ्लाईओवर और दौराला में दादरी कट पर अंडरपास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके अलावा फुट ओवर ब्रिज, फुटपाथ, सर्विस रोड और हाईवे के किनारे नालों का भी निर्माण कार्य शामिल है। सिवाया गांव और मोदीपुरम फ्लाईओवर से कंकरखेड़ा की ओर जाने के दौरान लालकिला होटल के सामने सड़क पार वर्षों के बाद सर्विस लेन बनकर तैयार हो गई है। जहां-जहां हाईवे पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं, वहां भी खराब लाइटों को उतरवाकर नई लाइटें लगवाई जाएंगी। फुट ओवर ब्रिज पर रंगाई और पुताई का कार्य भी चल रहा है। एनएचएआइ के पीडी डीके चतुर्वेदी का कहना है कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी