यूपी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी कांग्रेस, प्रियंका वाड्रा ने किया बड़ा ऐलान

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व पार्टी प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिवउत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देने की घोषणा का स्वागत किया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:29 AM (IST)
यूपी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी कांग्रेस, प्रियंका वाड्रा ने किया बड़ा ऐलान
विधानसभा चुनाव में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस।

मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने घोषणा की है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसद टिकट महिलाओं को देगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व पार्टी प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव,उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देने की घोषणा का स्वागत किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की भरमार है। वहीं, देश का राजनैतिक इतिहास गवाह की कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी दी है। कांग्रेस ही मात्र एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, पहली महिला मुख्यमंत्री, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष दी है। फिलहाल मेरठ से करीब 10 महिलाओं ने अलग अलग विधानसभा से टिकट के लिए आवेदन किया है। उधर मेरठ में 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की जनसभा फिलहाल अभी नहीं होगी। पार्टी हाइकमान से अभी तक जिला व महानगर संगठन को कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का कहना है कि दीपावली बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी