कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, टीईटी का पेपर लीक होना प्रदेश सरकार की असफलता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कांग्रेस बिना गठबंधन किए विधानसभा का चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। योगी जी की सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक होता है जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:55 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, टीईटी का पेपर लीक होना प्रदेश सरकार की असफलता
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

बागपत, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कांग्रेस बिना गठबंधन किए विधानसभा का चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। योगी जी की सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक होता है, जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके बाद अमीनगर सराय, डौला और सूरजपुर महनवा गांवों में जन संवाद किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर जुल्म के खिलाफ प्रियंका वाड्रा लड़ रही हैं। कहा कि हमारा जनता से गठबंधन हैं। कांग्रेस 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार से जनता तंग आ चुकी है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की असफलता है। कहा कि बुलडोजर चलवाने की बात करने वाली सरकार को अपने घरों पर बुलडोजर चलवाना चाहिए, क्योंकि पेपर लीक होने की जिम्मेदार सरकार है। कहा कि कृषि कानून वापसी किसानों के संघर्ष की जीत है। एमएसपी पर कानून बनना ही चाहिए। कहा कि डरपोक नेताओं के लिए कांग्रेस में जगह नहीं है।

chat bot
आपका साथी