सहारनपुर में कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

पूरे क्षेत्र में केंद्र सरकार के कृषि विधेयक का विरोध तेज होता जा रहा है। सहारनपुर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:11 PM (IST)
सहारनपुर में कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर में कांग्रेसियों ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया।

सहारनपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कांग्रेसियों को देख सिटी मजिस्ट्रेट गेट पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। रामपुर तहसील में स्वयं जिलाध्यक्ष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी