UP Assembly Elections 2022 : प्रदेश में अपने बूते हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, बागपत में बोले- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

UP Assembly Elections 2022 बागपत के कंडेरा गांव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सूबे में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रदेश से लगभग सात हजार आवेदन आए हैं। उनकी स्क्रीनिंग चल रही है।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:59 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : प्रदेश में अपने बूते हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, बागपत में बोले- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
बागपत के कंडेरा गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।

बागपत, जागरण संवाददाता। जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को कंडेरा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा, सपा और बसपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है, इसलिए सरकार ने खुद ही यूपी टीईटी परीक्षा का पेपर लीक करा दिया है।

बोले- भाजपा, सपा व बसपा से जनता का मोहभंग

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उनकी पार्टी सूबे में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रदेश से लगभग सात हजार आवेदन आए हैं। उनकी स्क्रीनिंग चल रही है। इसके पूरे होते ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश में इस बार कांग्रेस युवाओं को रोजगार, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराने, गन्ना मूल्य 400 रुपये करने आदि वादों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा व बसपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। इनके शासन में हर वर्ग का उत्पीडऩ हुआ। यूपी टीईटी का पेपर लीक होने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी को रोजगार नहीं देना चाहती है इसलिए टीईटी का पेपर लीक कराया गया। उन्होंने पार्टी को किसानों के हर फैसले के साथ रहने का दावा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डाक्टर युनूस चौधरी, शहर अध्यक्ष, राकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, कृष्ण, इदरीश, किरनपाल, जगमाल अहलावत, ओमप्रकाश, प्रवीण, ओमपाल, इकबाल, नौशाद, रविशंकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी