Conflict In Saharanpur: सहारनपुर में ज्‍वेलर्स और जूता व्यापारी के बीच खूनी संघर्ष,छह घायल,बाजार में भगदड़

Conflict In Saharanpur सहारनपुर में सोमवार की रात को खासा बवाल हो गया। व्‍यापारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और सरिए चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:50 AM (IST)
Conflict In Saharanpur: सहारनपुर में ज्‍वेलर्स और जूता व्यापारी के बीच खूनी संघर्ष,छह घायल,बाजार में भगदड़
सहारनपुर में दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

सहारनपुर, जेएनएन। Conflict In Saharanpur सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नखासा बाजार में सोमवार की देर रात ज्वेलर्स और जूता व्यापारी के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के चार तो दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने के कारण चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर अभी नही मिली है। जिस समय झगड़ा हुआ उस समय बाजार में भी भगदड़ मच गई थी। नखासा बाजार में असलम की सराफ की दुकान है। उसके सामने चांद की जूतों की दुकान है। दोनों कारोबारियों में पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।

लाठी-डंडे और सरिए

सोमवार रात 10 बजे फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और सरिए चल गए। इस संघर्ष में असलम पक्ष से दानिश, तारिख, हाजी अकरम व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से हाजी अकरम की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि चांद पक्ष में नौशाद व सारिक को गंभीर चोटे आई। जिनका जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

बाजार में मची भगदड़

जिस समय दोनों पक्षो में विवाद हुआ उस समय कुछ दुकानदारों ने दोनों पक्षों को छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों ने किसी की नहीं सुनी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हुए। इस दौरान जब लाठी डंडे और सरिए चले तो दुकानों पर मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई।

छह माह से चल रहा है विवाद

दुकानदारों ने बताया कि दोनों पक्षों में छह माह से तनातनी चल रही है। इससे पूर्व दो जूतों वालों में आपसी झगड़ा हुआ था। जिसका बीच बचाव कराने के लिए असलम, जोकि मार्किट के प्रधान है पहुंच गए थे। दोनों पक्षों को शांत कराया था। दोनों पक्ष शांत तो हो गए थे लेकिन नौशाद पक्ष सुनार असलम के लिए खुन्नस रखने लगा। आरोप है कि छह माह में यह चौथी बार है जब दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है।

यह बोले एसपी सिटी

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष के झगड़े में छह लोग घायल हुए है। जिनमें से एक को हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी