बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच झगड़ा, पत्‍थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल,आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

स्याना नगर कोतवाली के किरण टॉकीज मोहल्ला में गुरुवार रात एक ही समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्‍थरबाजी के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने हालात संभाले।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:18 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:28 PM (IST)
बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच झगड़ा, पत्‍थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल,आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर में देररात दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले के स्याना नगर के मोहल्‍ला किरन टाकिज वाली गली में गुरुवार की देर रात्रि मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर मौजूद भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया। घायल को मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने बवाल बढ़ता देख कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस पर हुए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गयी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 नामजद सहित 10-15 अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध पुलिस पर पथराव व सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्रशासन के विरोध में नारेबाजी

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे नगर के किरन टाकिज मोहल्‍ले में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक ही समुदाय के कुछ लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस को आता देख दोनों पक्ष के लोगों ने एक राय होकर पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव कर दिया। जिसमें कपिल नाम का एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल सिपाही को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां चिकित्सकों ने घायल सिपाही का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। जबकि सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

इन पर दर्ज किया गया केस

कोतवाल ने बताया कि दो पक्षों के मौहल्ला किरन टाकिज वाली गली निवासी शहजाद, शादाब, राशिद, आमित, आरिफ, शादाब, इमरान, आरिफ, मन्टर, आशिफ, आरिफ व फिरोज सहित 10-15 अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध पुलिस पर पथराव व सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी