सुशात सिटी में किराए के मकान में छिपे प्रेमी-युगल को लेकर साप्रदायिक टकराव

घर से कालेज के लिए निकले छात्र छात्राएं भागकर दिल्ली हाईवे स्थित सुशात सिटी कालोनी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:50 AM (IST)
सुशात सिटी में किराए के मकान में छिपे प्रेमी-युगल को लेकर साप्रदायिक टकराव
सुशात सिटी में किराए के मकान में छिपे प्रेमी-युगल को लेकर साप्रदायिक टकराव

मेरठ,जेएनएन। घर से कालेज के लिए निकले छात्र छात्राएं भागकर दिल्ली हाईवे स्थित सुशात सिटी कालोनी में किराए पर रहने लगे थे। दोनों की फरारी को लेकर साप्रदायिक टकराव बना हुआ था। दरअसल, दोनों अलग अलग संप्रदाय के है। ऐसे में पुलिस के लिए भी दोनों की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी। तभी सदर बाजार पुलिस ने लड़के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद दोनों को सुशात सिटी कालोनी से बरामद कर लिया।

कंकरखेड़ा का रहने वाला युवक कैंट रोड स्थित कालेज में पढ़ाई करता है। उसके पास से कालेज में खैर नगर की युवती पढ़ाई करती है। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। दोनों के कालेज पास-पास होने की वजह से मिलना शुरू हो गया। उसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय कर लिया। परिवार को बिना बताए दोनों 16 सितंबर को घर से कालेज के लिए निकले। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। लड़की के परिवार ने छात्र के खिलाफ 18 सितंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो साप्रदाय का होने की वजह से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर कई बार हंगामा भी कर दिया था। तभी से पुलिस मामले में सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुशात सिटी कालोनी से दोनों को पकड़ लिया है। वहा पर दोनों मकान किराए पर लेकर रह रहे थे। बिना सत्यापन के मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक और एजेंट के खिलाफ भी पुलिस इस मामले में कार्ररवाई करने जा रही है।

chat bot
आपका साथी