बुलंदशहर में महिला पर कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, डंडों से पीटा, बचाने आई बहन को भी नहीं छोड़ा

बुलंदशहर में महिला पर कमेंट करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। महिला पर कमेंट करने के विरोध में महिला के स्वजन ने उस आरोपी युवक की डंडों से पिटाई कर डाली। भाई को बचाने आई बहन के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:30 PM (IST)
बुलंदशहर में महिला पर कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, डंडों से पीटा, बचाने आई बहन को भी नहीं छोड़ा
बुलंदशहर में एक गांव में महिला पर कमेंट करने पर युवक की पिटाई की गई।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के एक गांव में महिला पर कमेंट करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। महिला पर कमेंट करने के विरोध में महिला के स्वजन ने उस आरोपी युवक की डंडों से पिटाई कर डाली। भाई को बचाने आई बहन के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। घायल भाई बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे किया कमेंट

गांव कल्याणपुर निवासी भूदेव पुत्र धर्मपाल व आनंद पुत्र रामपाल बैठकर आपस में मजाक कर रहे थे। भूदेव की पत्नी रिश्ते में आनंद की चाची लगती है और आनंद की माँ भूदेव की भाभी लगती है। आपस में दोनों महिलाओं के ऊपर कमेंट कस मजाक करने लगे। इस दौरान ही दोनों के बीच गाली गलौच शुरू हो गई। आरोप है कि आनंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूदेव पर डंडों से हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा।

पुलिस दर्ज किया केस

भाई को बचाने आई बहन लाली पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में कराया गया है। जिसमें बहन की हालत गंभीर बताई गई है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि घालय पक्ष की तरफ से आई तहरीर के आधार पर नरसेना पुलिस ने आरोपित आनंद गौरव, सौरभ, सुमित पुत्रगण रामपाल व रामवीर पुत्र अग्नि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीजे बचाने के विरोध में महिला से मारपीट

बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मामऊ निवासी नेत्रपाल पुत्र नौरतन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नामजद शिकायती पत्र में कहा है कि गत 14 जुलाई की शाम पड़ोस में एक बच्चे के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। उसी दौरान पड़ोसी के बच्चे भी वहां डांस करने लगे। पत्नी रजनी ने उक्त बच्चों को फटकार लगा दी थी। मामले को लेकर उक्त बच्चों के परिजन चार महिला समेत आठ लोग गाली गलौज करते हुए घर पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें रजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसकी नामजद तहरीर थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। उधर, थाना उपनिरीक्षक शरद कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी