CM Yogi Visits Saharanpur: हेलीपैड पर शारीरिक दूरी के साथ सीएम योगी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

सहारनपुर में सोमवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन पर हेलीपैड पर नियमों का खूब पालन किया गया। इस दौरान स्वागत के लिए जिन भाजपा नेताओं को हेलीपैड पर जाना था। उन्हें पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि वह नियमों का पालन करेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:20 PM (IST)
CM Yogi Visits Saharanpur: हेलीपैड पर शारीरिक दूरी के साथ सीएम योगी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
सहारनपुर में सीएम के दौरे के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया।

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर हेलीपैड पर नियमों का खूब पालन किया गया। इस दौरान स्वागत के लिए जिन भाजपा नेताओं को हेलीपैड पर जाना था। उन्हें पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि वह नियमों का पालन करेंगे। रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर में हेलीपैड पर पहुंचे भाजपा के कई मंत्री, विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग किया गया।

ये नेता रहे मौजूद

दरअसल, मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सहारनपुर पहुंचे। उनकी हेलीकाप्टर करीब पौने दो बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। यहां पर पहले से ही भाजपा नेता एवं मंत्री सुरेश राणा, मंत्री धर्मसिंह सैनी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राधव लखनपाल, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने हेलीकाप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुछ देर भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर ही गुफ्तगूं की। इसके बाद वह सीधे कलक्ट्रेट में बनाए गए कोविड सेंटर में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कोविड सेंटर का निरीक्षण कर कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि कोविड सेंटर में आने वाली हर समस्या व शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए निकल गए।

chat bot
आपका साथी