गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी राज्य विवि का शिलान्यास किया, योगी बोले आज का दिन ऐतिहासिक

जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे । इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी का संबोधन शुरू।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:56 PM (IST)
गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी राज्य विवि का शिलान्यास किया, योगी बोले आज का दिन ऐतिहासिक
मुख्‍यमंत्री योगी वीवी का शिलांयास करने सहारनपुर पहुंचे।

सहारनपुर, जेएनएन। जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे।

यूपी के सहारनपुर में आज का दिन ऐतिहासिक

सीएम योगी ने कहा, मैं अमित शाह का स्वागत करता हूं। सहारनपुर हस्तकला के लिए प्रसिद्ध है। पिछली सरकारों के पास कोई एजेंडा नहीं था। शिक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। दंगे होते थे। राज्य पूरी तरह पिछड़ गया था आज उत्तर प्रदेश देश में आगे है। ये वही यूपी है जहां विकास के नाम पर बन्दरबांट होता था। गन्‍ना का भुगतान नहीं होता था। दंगे में सहारनपुर को चोक दिया जाता था। कावड़ यात्रा नहीं निकलेगी ये कहा जाता था। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपित को सम्मानित किया जाता था। लखनऊ में सम्मानित किया जाता था । अब दीपावली या कावड़ यात्रा सभी शांति से मनाए जा रहे हैं। राम जन्म भूमि का भव्य बन रहा है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। विकास हो रहा है। 2017 से पहले दिल्ली की दूरी 7 घंटे है अब 2 घंटे है। भुगतान नहीं होता था। अब समय पर भुगतान हो रहा है। एक लाख 42 हजार करोड़ भुगतान दे दिया। चीनी मिल चल रही है। केंद्र सरकार ने सड़को का जाल बिछा दिया। प्रदेश में सुरकक्षा हो रही है। सहारनपुर में मां शाकम्भरी के नाम से विश्व विद्यालय खुल रहा है जो 2022 में शुरू हो जाएगा। डिग्री पर मां शाकम्भरी की फोटो होगी। यहां के लोगों ने अमित शाह का अच्छा स्वागत किया है। सभी को बधाई।

मंच पर मुख्‍यमंत्री के साथ भूपेंद्र चौधरी, संजीव बालियान, यशवंत सैनी, राघव लखन पाल, दिनेश शर्मा, किरात सिंह, नीलिमा कटियार, धर्मसिंघ सैनी हैं । सुरेश राणा का संबोधन शुरू सहारनपुर मुजफ्रफरनगर का दंगा याद द‍िलाते हुए कहा, योगी सरकार में किसी की हिम्‍मत नहीं दंगा करा दें। किसी की हिम्मत नहीं छेड़छाड़ कर दे। सहारनपुर वासियों ने सोचा नहीं था कि मां शाकम्भरी के नाम पर यूनिवर्सिटी मिलेगी। नेताओं के नाम नहीं लूंगा थाने में आग लगाने की बात करते थे। साढ़े चार साल में 300 दंगे हुए, ल‍ेकिन अब किसी को हिम्मत नहीं। सपा सरकार ने कहा था कांवड़ में डीजे नहीं बजेगा। योगी जी ने कहा अगर कांवड़ में नहीं बजेगा तो कहां बजेगा। काम केआधार पर आगे बढ़ रही सरकार। काली कमाई से जिन्होंने मकान बनवाये थे, उनके मकान जमींदोज किये। अखिलेश कहते, सपा सरकार आएगी तो उन माफियाओं के मकान फिर बनाएंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले कुछ दिन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही एक माहौल बना था। जिसमें एक विश्वविद्यालय का श्रीगणेश किया गया। सरकार बधाई की पात्र है आज विश्वविद्यालय खुल रहे हैं मेडिकल कालेज बन रहे हैं। सड़कें बन रही है यही है सुशासन

इन्‍हें किया नजरबंद

छुटमलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आजाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फतेहपुर पुलिस सुबह के समय आसपा विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल व नितिन बसंल को घर से उठाकर थाने ले गई और थाने में ही नजरबंद कर दिया। तीनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने में ही भूखहड़ताल शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी