दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल

गन्ना समिति के समीप शनिवार शाम बाइक सवार दर्जनभर लोगों ने बाइक सवार पर धारदार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:15 AM (IST)
दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल
दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल

मेरठ, जेएनएन। गन्ना समिति के समीप शनिवार शाम बाइक सवार दर्जनभर लोगों ने बाइक सवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। हमलावरों ने तमंचे भी लहराए। दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। महिलाओं ने थाने पर हंगामा भी किया।

मोहल्ला खैरातअली में 11 जून को उस्मान व बाबर पक्ष में मारपीट हो गई थी। जिसमें उस्मान पक्ष ने बाबर पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शनिवार शाम लगभग पांच बजे उस्मान का भांजा सुहेल निवासी इकलारसूलपुर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गन्ना समिति के पास पहुंचा तो ट्रक ठीक करा रहे बाबर पक्ष के अफसर, हसीन व फारूख ने उसे रोककर हमला कर दिया। उस्मान पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से सुहेल व दूसरे पक्ष के तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। इस दौरान महिलाओं ने थाने पर हंगामा किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आयी है। दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो गया था। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

जाहिदपुर में हाईटेंशन लाइन का विरोध: जाहिदपुर गांव में टेंपो स्टैंड से पहले वाली गली में बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण 11 हजार की हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है। लेकिन ग्रामीणों ने जर्जर विद्यु़त पोल और कम ऊंचाई होने से भविष्य में हादसे की बात कहकर कार्य रुकवा दिया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को गांव में 11 हजार की विद्युत लाइन खीची जा रही है। लेकिन कुछ इसके लिए लगो पोल जर्जर हालत में हैं। पहले उनको बदला जाए। साथ ही लाइन की ऊंचाई भी कम है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अवर अभियंता का कहना है कि जल्द समस्या का निवारण किया जाएगा।

फोटो परिचय:19मावा110: जाहिदपुर में ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए अवर अभियंता सौ. ग्रामीण विवाद में दूसरे पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र,खरखौदा: एक सप्ताह पूर्व खरखौदा में हुए त्यागी और ब्राह्माण पक्षों में विवाद को लेकर पुलिस ने ब्राह्माण पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने शनिवार को त्यागी पक्ष की तरफ से जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

13 जून को कस्बे में राकेश शर्मा और मूलचंद त्यागी पक्ष में विवाद हो गया था। जिसमें राकेश पक्ष की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मूलचंद त्यागी की तहरीर पर जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में राकेश शर्मा, विपिन शर्मा, अरविंद शर्मा, आर्यन और अंकित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ किठौर ब्रजेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी