Firing in Baghpat : बागपत के मुकीमपुरा में संघर्ष, पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन घायल, जानिए क्‍या है मामला

बागपत के मुकीमपुरा में देवेंद्र व फूल सिंह पक्ष में मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व देवेंद्र ने खेत में मेड़ लगाई थी। आरोप है कि फूल सिंह पक्ष द्वारा मेड़ खुर्दबुर्द कर दी। देवेंद्र व उसके स्वजन ने गांव के लोगों को लेकर विरोध जताया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:45 PM (IST)
Firing in Baghpat : बागपत के मुकीमपुरा में संघर्ष, पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन घायल, जानिए क्‍या है मामला
बागपत के मुकीमपुरा में संघर्ष, पथराव और फायरिंग

बागपत, जागरण संवाददाता। मुकीमपुरा गांव में मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव व एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई। संघर्ष में एक महिला सहित आधा दर्जन घायल हो गए।

यह है मामला

मुकीमपुरा गांव में देवेंद्र पुत्र कंवल सिंह व फूल सिंह पक्ष में मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व देवेंद्र ने खेत में मेड़ लगाई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह फूल सिंह पक्ष द्वारा मेड़ खुर्दबुर्द कर दी। देवेंद्र व उसके स्वजन ने गांव के लोगों को लेकर विरोध जताया, तो फूल सिंह पक्ष के लोगों ने मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान देवेंद्र पक्ष के लोगों ने फूल सिंह पक्ष के लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। संघर्ष में एक पक्ष के कोमल पत्नी सुनील, देवेंद्र, विवेक पुत्र सुनील, अतर सिंह, जयपाल व दूसरे पक्ष के लाल सिंह घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आयी हैं। सूचना पर सीओ अनुज मिश्र व इंस्पेक्टर जनक सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर का कहना था कि मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ है। फायरिंग होने की सूचना गलत है। मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार 

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने गत 26 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी पर पड़ोसी युवक बुरी नजर रखता है। गली से गुजरते समय आए दिन छेड़छाड़ करता है। गत 23 नवंबर की रात दो बजे आरोपित घर में घुस आया। बेटी के चिल्लाने पर आरोपित युवक को पकड़ा गया। इस दौरान युवक ने उनके हाथ की अंगुली चबाई। बाद में जान से मारने की धमकी देता हुआ आरोपित फरार हुआ। वहीं पुलिस आरोपित की धरपकड़ में लगी थी। इसमें पुलिस को सफलता मिली। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि आरोपित मोनू को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी