रोष और आक्रोश में शहर..पाकिस्तान का पुतला और झंडा जलाया

पुलवामा आतंकी हमले से शहर भर में रोष और आक्रोश है। शुक्रवार को भी शहर में जगह-जगह लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और झंडा जलाया। घंटाघर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी अनामिका जैन अंबर के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी मरगूब त्यागी, अच्जू पंडित, नावेद अंसारी, अरुण पाल, जीशान अहमद, जीतू नागपाल, गौरव, ऋषिपाल सैनी, सौरभ जैन सुमन आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 09:00 AM (IST)
रोष और आक्रोश में शहर..पाकिस्तान का पुतला और झंडा जलाया
रोष और आक्रोश में शहर..पाकिस्तान का पुतला और झंडा जलाया

मेरठ । पुलवामा आतंकी हमले से शहर भर में रोष और आक्रोश है। शुक्रवार को भी शहर में जगह-जगह लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और झंडा जलाया। घंटाघर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी अनामिका जैन अंबर के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी मरगूब त्यागी, अच्जू पंडित, नावेद अंसारी, अरुण पाल, जीशान अहमद, जीतू नागपाल, गौरव, ऋषिपाल सैनी, सौरभ जैन सुमन आदि उपस्थित रहे। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर के नेतृत्व में लालकुर्ती से मेरठ कालेज तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर अब्दुल अलीम अलवी, शशि राणा, हिमांशु सिद्धार्थ, गौरव सैनी, शिवपाल, रविंद्र गुर्जर, शिवपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया के नेतृत्व में कमिश्नरी चौक पर पाकिस्तान की अर्थी व झंडा जलाया गया। अमित जाटव, गौरव हंस, सनी शेरगढ़ी, प्रमोद शेरगढ़ी, ओम प्रकाश, राजीव सोनकर, संजय यादव आदि उपस्थित थे।

फाजलपुर रोहटा रोड पर एनवायरमेंट क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने आर्दश इंटर कालेज के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी। अनस मलिक, सावन कनौजिया, लक्ष्य निचंत, विकास नेगी, उत्तम भारद्वाज, विशाल आदि उपस्थित रहे। मेट्रो प्लाजा के सामने युवा बेरोजगार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें अनिल विश्वकर्मा, विनोद, अंकित, निदेश गुप्ता, पप्पू जाटव, संजय यादव, महेंद्र सिंह, फरहान आदि उपस्थित थे। प्रहलादनगर रामलीला मैदान में स्थानीय लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्षद जितेंद्र पाहवा, सुनील, प्रवीन कपूर, राजेंद्र, सन्नी चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

उधर, एमडीए में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और मोमबत्ती जलाई। इस मौके पर वीसी साहब सिंह, एसई पीपी सिंह, तहसीलदार करनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी