बुलंदशहर उपचुनाव: चंद्रशेखर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- संविधान समाप्‍त कर देगी ये सरकार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार की दोपहर नगर के नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचारी और सबसे झूठी पार्टी करार दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:29 PM (IST)
बुलंदशहर उपचुनाव: चंद्रशेखर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- संविधान समाप्‍त कर देगी ये सरकार
बुलंदशहर में उपचुनाव को लेकर चंद्रशेखर का संबोधन ।

बुलंदशहर, जेएनएन। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार की दोपहर नगर के नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचारी और सबसे झूठी पार्टी करार दिया। साथ ही भाजपा को संविधान समाप्त करने वाली पार्टी बताया।  नुमाइश मैदान में दोपहर के समय पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए अनुसूचित समाज और मुस्लिम समाज को मिलकर संघर्ष करना होगा।

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है और यह चुनाव प्रदेश की फिजा को बदल कर रख देगा, इसलिए सभी को संघर्ष करना होगा। उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वादों वाली सरकार है। चुनाव से पहले बहुत से वादे किए थे, लेकिन पूरा आज तक एक भी नहीं कर पाए हैं। सरकार ने रोजगार, किसान, व्यापारी हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ करने की बात कही थी, लेकिन आज समाज का सभी वर्ग परेशान है।

आज भाजपा सरकार विधायकों खरीदने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन गरीब जनता के लिए उसके पास कुछ नहीं है। कोरोना में भी प्रदेश सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया और कदम कदम पर किसानों को छलन का काम किया है। वह सिर्फ लोगों का ध्यान बांटने के लिए राष्ट्रवाद की बात करती है। चंद्रशेखर ने अपने भाषण में हाथरस की घटना को लेकर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया।

योगी पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से प्रदेश नहीं संभल रहा है। वो लगातार विफल हो रहे हैं। सपा और बसपा के साथ कांग्रेस पर भी चंद्रशेखर ने निशाना साधा। हालांकि वह इन दलों पर सीधे हमला नहीं बोला। उन्होंने अपने संबोधन में बागपत में एक दरोगा की दाढ़ी को लेकर उपजे विवाद का भी जिक्र किया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उनका पूरा संबोधन अपने प्रत्‍याशी को जीतने के लिए केंद्रीत रहा। 

chat bot
आपका साथी