मेरठ में बालक से कुकर्म, दोनों आरोपित भी हैं नाबालिग, मुकदमा दर्ज
मेरठ के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालक शुक्रवार देर शाम को अपने घर पर बैठा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 15 और 13 वर्षीय किशोर खेलते हुए उसके घर पहुंच गए। जहां से वे बालक को अपने साथ खेलने के बहाने ले गए।
मेरठ, जागरण संवाददाता। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालक संग कुकर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजे जाने की कार्रवाई करने की पुलिस तैयारी कर रही है।
यह है मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालक शुक्रवार देर शाम को अपने घर पर बैठा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 15 और 13 वर्षीय किशोर खेलते हुए उसके घर पहुंच गए। जहां से वे बालक को अपने साथ खेलने के बहाने ले गए। आरोप है कि दोनों किशोरों ने नौ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। दोनों आरोपित किशोरों ने पीड़ित किशोर से स्वजन और पुलिस में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित रोता हुआ घर पहुंचा। स्वजनों ने कारण पूछा तो वह डर की वजह से बता नहीं पा रहा था। पीड़ित के पिता के मुताबिक उनका बेटा ठीक से बोल और जल्दी से कोई बात समझ भी नहीं पाता है। मगर, जब काफी देर रोने के बाद किशोर ने धीरे-धीरे सारी कहानी अपने स्वजन को बताई। जिसके बाद स्वजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि दोनों आरोपित किशोरों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजे जाएंगे।