UP Panchayat Chunav 2021: मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव पर किया संवाद, मुजफ्फरनगर से शामिल हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर सांसद और विधायकों से संवाद किया। वर्चुअल संवाद में मुजफ्फरनगर से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:35 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव पर किया संवाद, मुजफ्फरनगर से शामिल हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर सांसद और विधायकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया जाए।

वर्चुअल संवाद में जनपद से सदर विधायक राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने नवसंवत्सर, नवरात्रि और रमजान शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। अपने आसपास सफाई एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखना है। कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। कहा कि पार्टी की ओर से समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को मजबूती दी जाए। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है, यह बड़े गर्व की बात है।

chat bot
आपका साथी