पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

दो दिन पूर्व दौराला के रूहासा गांव में गोतस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 02:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 02:20 AM (IST)
पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

मेरठ, जेएनएन। दो दिन पूर्व दौराला के रूहासा गांव में गोतस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे दौराला पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। पथराव, फायरिग और पुलिस को पीटने व सरकारी गाड़ी को तोड़ने के आरोपितों को तलाश करने में पुलिस ने दिन-रात एक किए हुए थे। रूहासा में दो दिन पूर्व एसएसआइ महेंद्र सिंह और दादरी चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह ने चार पुलिसकर्मियों संग गोतस्करी में वांछित मुद्दसिर के घर दबिश दी थी। पुलिस ने गोतस्कर को धर दबोचा और गाड़ी में बैठाने लगे। तभी उसके स्वजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोलकर बदमाश को भगा दिया। पुलिस टीम पर पथराव व फायरिग की गई। पुलिस को दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस की एक सरकारी और एक प्राइवेट गाड़ी तोड़ दी गई। पुलिस ने 12 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह का कहना है कि मुद्दसिर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मगर मुद्दसिर की पत्नी और अन्य स्वजन पुलिस ने रात में गिरफ्तार किए हैं, जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर ने बताया कि पल्लवपुरम की पुष्प विहार कालोनी निवासी 24 वर्षीय दीपक महावीर कालेज का छात्र था। गुरुवार को दीपक बाइक से अपने कालेज गया था। कालेज से आते हुए एकाएक कट से बाइक सामने आ गई, जिससे दीपक की टक्कर हो गई। सड़क पर गिरते ही दीपक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी