छोटे चौधरी ने खरखौदा में किया था रात्रि विश्राम

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने 10 सितंबर 1987 को जन जागरण पदयात्रा के दौरान खरखौदा में रात में रुके थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:10 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:10 AM (IST)
छोटे चौधरी ने खरखौदा में किया था रात्रि विश्राम
छोटे चौधरी ने खरखौदा में किया था रात्रि विश्राम

मेरठ,जेएनएन। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने 10 सितंबर 1987 को जन जागरण पदयात्रा के दौरान खरखौदा में प्रहलाद सिंह त्यागी के घर रात्रि विश्राम किया था। प्रहलाद सिंह तब की यादें ताजा करते हुए बताते हैं कि छोटे चौधरी सादा खाना पसंद करते थे। उनके कहने पर अरहर की दाल व रोटी भोजन में दी गई थी। उनकी सादगी से कस्बे के लोग अभिभूत हो गए थे। वह गुड़ के भी शौकीन थे। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए थे। चौधरी अजित सिंह के प्रयास से ही 2005 में खरखौदा नगर पंचायत में पहली बार राष्ट्रीय लोकदल के दो सभासद मुन्नी देवी पत्नी प्रहलाद सिंह त्यागी और सतपाल त्यागी पुत्र श्री रघुवंश त्यागी को नामित किया गया था।

देश ने ईमानदार किसान और मजदूर नेता खोया: रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह के निधन से पार्टीजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रालोद के जिला उपाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद नेताओं ने कहा कि देश ने एक ईमानदार किसान व मजदूर नेता खो दिया है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ रालोद नेता चौ.रतन सिंह अपने आवास पर शोक सभा में चौधरी अजित सिंह को श्रद्धाजलि अíपत की गई। कहा कि उन पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उन्होंने उद्योग मंत्री रहते हुए एक बार में ही गन्ने की फैक्ट्रियों के 44 लाइसेंस जारी किए थे। विकास चौधरी, नेपाल आदि ने कार्यकर्ताओं नें भी चौ.अजित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी