कोरोना से जीतीं पर जीवन की जंग हार गई चंद्रलेखा जैन

सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिसिपल चंद्रलेखा जैन की गुरुवार रात दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:12 AM (IST)
कोरोना से जीतीं पर जीवन की जंग हार गई चंद्रलेखा जैन
कोरोना से जीतीं पर जीवन की जंग हार गई चंद्रलेखा जैन

मेरठ, जेएनएन। सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिसिपल चंद्रलेखा जैन की गुरुवार रात दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह कोरोना के उपचार के लिए 20 दिसंबर को आगरा के अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वहां से उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। एक बार हालत में सुधार हुआ और कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव भी हो गई। लेकिन फेफड़ों के साथ ही शरीर के कुछ अन्य अंगों पर निमोनिया का असर पड़ने से कार्यक्षमता कम हो गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को स्कूल और सेंट जोंस चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद परिवार ने सेंट जोंस सेमेट्री में उनका अंतिम संस्कार किया।

यहीं पढ़ी और पढ़ाया भी

चंद्रलेखा जैन की स्कूली शिक्षा सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल से हुई। उनकी माता करीब 20 सालों तक सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल में शिक्षिका रही थीं और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से उपप्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। माता से ही शिक्षण के गुर सीखने के बाद चंद्रलेखा जैन भी शिक्षिका बनीं और 80 के दशक से सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका रहीं। सिस्टर कैथलीन के समय सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल में भी शिक्षिका रहीं। सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में साल 2011 में प्रिसिपल का पदभार ग्रहण किया। करीब नौ साल पहले उन्होंने ही मिशन कंपाउंड में सेंट जोंस ग‌र्ल्स विंग की शुरुआत की थी। वह देहरादून में भी एक स्कूल शुरू करना चाहती थीं जिसका भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। 2020 में स्कूल शुरू होना था लेकिन कोविड के कारण यह नहीं खुल सका। वह सेंट थामस स्कूल की मैनेजर भी थीं। साथ ही जिले की फीस निर्धारण समिति की सदस्य भी थीं।

सहोदय ने की शोक सभा, आज बंद रहेंगे स्कूल

चंद्रलेखा जैन मेरठ स्कूल सहोदय काम्प्लेक्स में सदस्य थीं। उनकी अकस्मात मृत्यु पर सहोदय पदाधिकारियों व इससे जुड़े स्कूलों ने वेबिनार के जरिए शोक सभा की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शनिवार को सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल सहित तमाम स्कूल बंद रहेंगे। शहर के सभी प्रधानाचार्यो व शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अíपत की।

chat bot
आपका साथी