चंडीगढ़ पुलिस का प्रशिक्षण पूरा, दंगा नियंत्रण की सीखी बारीकियां

रेपो में एक माह तक चले दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने आधुनिक दंगा नियंत्रण हथियारों के साथ ही भीड़ नियंत्रण की बारीकियों के बारे में जाना। इस दौरान प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:58 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:58 AM (IST)
चंडीगढ़ पुलिस का प्रशिक्षण पूरा, दंगा नियंत्रण की सीखी बारीकियां
चंडीगढ़ पुलिस का प्रशिक्षण पूरा, दंगा नियंत्रण की सीखी बारीकियां

मेरठ, जेएनएन। रेपो में एक माह तक चले दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने आधुनिक दंगा नियंत्रण हथियारों के साथ ही भीड़ नियंत्रण की बारीकियों के बारे में जाना। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

परतापुर के वेदव्यासपुरी में स्थित लोक व्यवस्था अकादमी (रेपो) में चंडीगढ़ पुलिस के 118 जवानों का प्रशिक्षण एक नवंबर से शुरू हुआ था। इनमें पुरुष जवानों की संख्या 77 और महिलाओं की संख्या 41 थी। इस दौरान जवानों को दंगे के दौरान भीड़ नियंत्रण की सभी तकनीकी जानकारियों के साथ ही आधुनिक दंगा नियंत्रण हथियार और विशेष तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ की मनोवैज्ञानिकता, पुलिस पब्लिक व्यवहार, सांप्रदायिक सदभाव, फायर फायटिग तकनीक, लेस लीथल वेपन/ एमुनेशन हैंडलिग, नए विशेष उपकरणों से परिचय, विशेष वाहनों जैसे वज्र, वरुण, दंगा विरोधी ड्रिल, मानवाधिकार के साथ-साथ दंगा नियंत्रण से संबंधित विभिन्न केस स्टडीज के बारे में पढ़ाया गया। इसके अलावा सभी को टियर स्मोक मुनेशन/ग्रेनेड तथा विशेष वाहन वज्र से फायरिग का अभ्यास फिरोजपुर झिरका फायरिग रेंज में कराया गया। प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर बेल्ट नंबर 650 सिपाही (महिला) पिकी, द्वितीय स्थान पर बेल्ट नंबर 756 सिपाही (महिला) रमनप्रीत कौर और तृतीय स्थान पर बेल्ट नंबर 817 सिपाही (महिला) सुदेश कुमारी रहीं। पुलिस उप महानिरीक्षक रेपो अखिलेश कुमार सिंह ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप कमांडेंट सदा राम सिंह, उप कमांडेंट हरीश चंद्र नेगी, उप कमांडेंट नीरज कुमार झा, सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी