चौ. चरण सिंह जयंती पर विवि का दीक्षा समारोह

मेरठ, जेएनएन। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में इस साल का दीक्षा समारोह पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:23 AM (IST)
चौ. चरण सिंह जयंती पर विवि का दीक्षा समारोह
चौ. चरण सिंह जयंती पर विवि का दीक्षा समारोह

मेरठ, जेएनएन। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में इस साल का दीक्षा समारोह पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जयंती के दिन 23 दिसंबर होगा। विवि की स्थापना से अब तक के इतिहास में यह पहली बार होगा जब विवि का दीक्षा समारोह चौ. साहब की जयंती पर आयोजित किया जाएगा।

विवि परिसर में हर साल चौ. चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में दिसंबर में तीन से पांच दिवसीय समारोह होता है। 23 दिसंबर को हवन-पूजन होता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राज्यपाल पूजन में भी शामिल होंगी या नहीं, लेकिन विवि परिसर में जयंती समारोह के दिन ही दीक्षा समारोह आयोजित किए जाने से कुछ अलग ही उत्साह है।

शैक्षिक सत्र 2021-22 का दीक्षा समारोह आयोजित करने की तिथि स्वयं कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तय की है। वह इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। राजभवन की ओर से दीक्षा समारोह की तिथि तय कर सोमवार को सूचना भेजी गई है। दीक्षा समारोह की शुरुआत विवि परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। संभव है कि राज्यपाल ने 23 दिसंबर का दिन दीक्षा समारोह के लिए विशेष तौर पर चौ. चरण सिंह की जयंती होने के लिए ही चयनित किया हो।

विश्वविद्यालय ने दीक्षा समारोह की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थीं। इधर, कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कार्यकाल नए कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेशों तक बढ़ाया गया है। संभव है कि दीक्षा समारोह को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। यह सुखद संयोग : कुलपति

कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा के अनुसार 23 दिसंबर का दिन विश्वविद्यालय के लिए विशेष महत्व रखता है। उस दिन चौ. चरण सिंह की जयंती है और विवि के इतिहास में पहली बार दीक्षा समारोह उनकी जयंती पर होना सुखद संयोग है। विवि का नाम भी उनके नाम से ही है और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। ऐसे में छात्रों को दीक्षा देने के साथ ही उनकी जयंती भी मनाई जाएगी। राज्यपाल हर दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह का उल्लेख अपने संबोधन में करती ही हैं। संभव है कि जयंती को ध्यान में रखकर ही उन्होंने तिथि निर्धारित की हो।

chat bot
आपका साथी