केंद्र सरकार की टीम बुलंदशहर पहुंची, भरे धान के सैंपल, जानिए क्या है मामला

बुलंदशहर में केंद्र सरकार की टीम ने नई मंडी सदर मंडी जहांगीराबाद और डिबाई केंद्रों से धान के सैंपल भरे। बताया गया कि गत दिनों लगातार हुई एक सप्ताह बारिश में किसानों की अधिकांश धान की फसल बेकार हो गई थी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:59 PM (IST)
केंद्र सरकार की टीम बुलंदशहर पहुंची, भरे धान के सैंपल, जानिए क्या है मामला
सदर मंडी में धान का सैम्पल भरती भारत सरकार की टीम।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। कृषि प्रधान जिले के किसानों का दर्द भारत सरकार ने महसूस कर लिया है। धान खरीद योजना के अंतर्गत अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसानों को भीगा हुआ और काला दाना बताकर वापस किया जा रहा था, इससे किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा था। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने इस बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था। गुरुवार को भारत सरकार की तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची और अलग-अलग मंडियों से धान के सैंपल भरे। 

किसानों से की वार्ता 

गुरुवार को टीम में शामिल एसिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर व क्वालिटी कंट्रोल गुवाहाटी गोपाल प्रसाद, हैदराबाद के क्वालिटी कंट्रोलर विरेंद्र सिंंह और आइजीएमआरआई के टैक्निकल ऑफीसर सुभाष ढिढवाल, जिला विपणन अधिकारी जेया करीम अहमद के साथ सदर मंडी पहुंचे। जहां टीम ने किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याओं से रुबरू हुए। टीम ने नई मंडी सदर, मंडी जहांगीराबाद और डिबाई केंद्रों से धान के सैंपल भरे। जेया अहमद ने बताया कि गत दिनों लगातार हुई एक सप्ताह बारिश में किसानों की अधिकांश धान की फसल बेकार हो गई थी। इससे निकला धान बारिश में भीगने से काला पड़ गया है और नमी भी अधिक है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार धान खरीद में काफी किसानों की फसल मानक पर खरी नहीं उतर रही थी। ऐसे में टीम करीब 10 सैंपल अलग-अलग मंडियों से भरकर ले गई है। जल्द ही मानकों में छूट मिलने के आसार हैं। जिससे अधिकांश किसानों की धान की फसल सरकारी दरों पर खरीदी जा सके। 

भाकियू भानू ने धान खरीद की मांग की 

नई मंडी में धान खरीद में हो रही अनियमिता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बारिश में भीगकर हुए काले धान को खरीदने की मांग की। मौके पर प्रमोद राणा, राजकुमार चौधरी और अमित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी