दिनेश खटीक के मंत्री बनने पर बंटे लड्डू, सपा ने जताई आपत्ति

मेरठ जनपद की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक के मंत्री बनते ही गंगानगर की राजेंद्रपुरम कालोनी का नजारा बदल गया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:45 PM (IST)
दिनेश खटीक के मंत्री बनने पर बंटे लड्डू, सपा ने जताई आपत्ति
दिनेश खटीक के मंत्री बनने पर बंटे लड्डू, सपा ने जताई आपत्ति

मेरठ, जेएनएन। मेरठ जनपद की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक के मंत्री बनते ही गंगानगर की राजेंद्रपुरम कालोनी का नजारा बदल गया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दिनेश के मंत्री बनने की जानकारी मिली तो उत्साहित रिश्तेदार और स्थानीय लोग परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए घर पहुंच गए। घर पर ढोल बजाकर खुशी मनाई गई। गौरतलब है कि विधायक दिनेश खटीक की पत्‍‌नी का नाम आरती है। वे गृहणी हैं। इनका एक पुत्र प्रांजल व बेटी आराध्या हैं। दिनेश खटीक परिवार के साथ गंगानगर मेरठ में ही रहते हैं। दिनेश खटीक की पत्नी आरती ने भगवान की पूजा की। कालोनी की महिलाओं ने मंत्री की मां सरोज देवी व पत्नी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजेंद्रपुरम मेन मार्केट के व्यापारी नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, प्रमोद अवंतिका, दिनेश सिसौदिया आदि ने मंत्री के पिता देवेंद्र कुमार को लड्डू खिलाकर बधाई दी। आमोद भारद्वाज, आशीष मलिक, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

दिनेश खटीक के मंत्री बनने पर सपा को आपत्ति : हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। इस पर सपा ने आपत्ति जताई है। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि दिनेश खटीक पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजपाल ने कहा कि कुछ दिन पहले एक अधिवक्ता ने आत्महत्या की थी जिसके आरोपित हस्तिनापुर विधायक थे। उनके खिलाफ अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया और थाना गंगानगर में मुकदमा दर्ज हुआ। खटीक को भी मंत्री बनाया जाना जनता के भरोसे के साथ एक खिलवाड़ है। ऐसे आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को मंत्री पद से नवाजने का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपराधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी