CCSU Meerut: जुलाई से लागू होगी नई शिक्षा नीति, 15 मई के बाद बोर्ड आफ स्टडीज की तैयारी

सीसीएसयू में नई शिक्षा नीति को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नया सिलेबस तैयार हो चुका है। विश्वविद्यालय को स्थानीय स्तर पर 30 फीसद सिलेबस में बदलाव करना है। इसके लिए बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक प्रस्तावित है। इस संबंध में एक बैठक भी हुई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:30 PM (IST)
CCSU Meerut: जुलाई से लागू होगी नई शिक्षा नीति, 15 मई के बाद बोर्ड आफ स्टडीज की तैयारी
विवि में जुलाई से नई शिक्षा नीति लागू करना तय किया गया है।

मेरठ, जेएनएन। CCSU Meerut जुलाई से नई शिक्षा नीति लागू होनी है। इसके लिए नया सिलेबस तैयार हो चुका है। विश्वविद्यालय को स्थानीय स्तर पर 30 फीसद सिलेबस में बदलाव करना है। इसके लिए बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक प्रस्तावित है। 15 मई के बाद चौधरी चरण सिंह विवि में इसकी बैठक शुरू हो सकती है। इससे पहले नई शिक्षा नीति के बदलाव को लेकर शुक्रवार को सभी संकायाध्यक्षों की बैठक हुई।

नई शिक्षा नीति पर प्रजेंटेशन

बैठक में प्रो. हरे कृष्ण ने नई शिक्षा नीति पर प्रजेंटेशन दिया। जिसमें उन्होंने को कैरकुलम, वोकेशनल कोर्स की जानकारी दी। साथ ही छात्र को कब और कौन सी डिग्री या सर्टिफिकेट दिया जाएगा, बताया। नई शिक्षा नीति सबसे पहले स्नातक स्तर पर लागू होगी। इसमें फीस क्या होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। विवि स्तर पर इसके लिए शासन को पत्र लिखने की बात की गई। साथ ही शिक्षा नीति के क्रियान्वन के लिए कुछ और कमेटी भी बनाने पर चर्चा की गई। नई शिक्षा नीति को लेकर विवि की वेबसाइट पर भी एक अलग से ङ्क्षलक दिया जाएगा। जूम पर आयोजित बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार और सभी संकायाध्यक्ष रहे।

chat bot
आपका साथी