CCSU Main Exam 2021: परीक्षा में हर विषय के लिए अलग होंगे निर्देश, इस तरह होगी मार्किंग

CCSU Main Exam 2021 कोविड को देखते हुए इस बार तीन घंटे के प्रश्नपत्र को डेढ़ घंटे का किया जा रहा है। परीक्षा में छात्रों को कितने प्रश्न के उत्तर देने हैं और मार्किंग कैसे किया जाएगा। इसे लेकर सभी संकायाध्यक्षों से सुझाव मांगे गए हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:00 AM (IST)
CCSU Main Exam 2021: परीक्षा में हर विषय के लिए अलग होंगे निर्देश, इस तरह होगी मार्किंग
सीसीएसयू की परीक्षा में हर विषय के लिए अलग होंगे निर्देश।

मेरठ, जेएनएन। दो जुलाई से चौधरी चरण सिंह विवि की परीक्षा शुरू हो रही है। कोविड को देखते हुए इस बार तीन घंटे के प्रश्नपत्र को डेढ़ घंटे का किया जा रहा है। परीक्षा में छात्रों को कितने प्रश्न के उत्तर देने हैं और मार्किंग कैसे किया जाएगा। इसे लेकर सभी संकायाध्यक्षों से सुझाव मांगे गए हैं।

22 जून को संकायाध्यक्ष की बैठक है। जिसमें अलग- अलग विषय के लिए दिशा निर्देश तय किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए सभी प्रश्नपत्र पहले से बन चुके हैं। अब उन प्रश्नपत्रों के साथ अतिरिक्त निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं। जिसे परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को बताया जाएगा।

विश्वविद्यालय में हर विषय के प्रश्नपत्रों के लिए अलग- अलग फार्मेट होता है। उसके अनुसार प्रश्नों का निर्धारण करके मार्किंग का तरीका तय किया जाएगा। जिसमें प्रश्नों की संख्या कम करने के साथ उसके अंक भी बढ़ाए जाएंगे। प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या कम करने के बाद भी पूर्णांक पूरे रखे जाएंगे। संकायाध्यक्षों की ओर से जो सुझाव दिए जाएंगे। उसे 23 जून को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी