CCSU Deeksha Samaroh 2021 : सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे प्रमाण पत्र, इस बार दिखेगा बदलाव

CCSU Deeksha Samaroh 2021 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए अधिकांश विषयों में संभावित मेधावियों की टॉपर लिस्ट जारी हो चुकी है। किस-किस छात्र को मेडल मिलना है उनका नाम तय हो गया है। इस बार बदलाव दिखेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 03:25 PM (IST)
CCSU Deeksha Samaroh 2021 : सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे प्रमाण पत्र, इस बार दिखेगा बदलाव
इस बार 23 दिसंबर को सीसीएसयू का दीक्षा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मेरठ, जागरण संवादाता। CCSU Deeksha Samaroh 2021 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह 23 दिसंबर को होने जा रहा है। इस बार के दीक्षा समारोह में मेधावियों को मिलने वाले पदक और प्रमाण पत्रों में कई बदलाव किए जा रहे हैं। जहां प्रमाण पत्र को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया जा रहा है।वहीं, पदक से स्वर्गीय,श्री और जी जैसे शब्द भी हटाए जा रहे हैं।

टॉपर की लिस्‍ट जारी

विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए अधिकांश विषयों में संभावित मेधावियों की टॉपर लिस्ट जारी हो चुकी है। किस-किस छात्र को मेडल मिलना है उनका नाम तय हो गया है। विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक में अपने विषय में टॉपर छात्र छात्राओं को कई तरह के प्रायोजित पदक दिए जाते हैं। इन पदकों में कुछ दिवंगत लोगों की स्मृति में पदक शामिल हैं। जिन पदक से स्वर्गीय शब्द हटाया गया है। इसके अलावा प्रमाण पत्र में हिंदी के साथ अंग्रेजी के नाम लिखे जाएंगे। विश्वविद्यालय के प्रमाण पत्र पर अभी तक अंग्रेजी में केवल रोमन लिपि में हिंदी की लिखी जाती थी।

इस बार दिखेगा बदलाव

अब से हिंदी के अलावा अंग्रेजी में नाम लिखा जाएगा। जैसे पहले विश्वविद्यालय में स्मृति शब्द को अंग्रेजी में भी स्मृति ही लिखा जा रहा था और उसकी जगह पर मेमोरियल शब्द लिखा जा रहा है। इसी तरह अन्य शब्द भी हिंदी के साथ अंग्रेजी में किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के बहुत से छात्र-छात्राएं विदेशों में भी पढ़ाई और नौकरी के लिए जाते हैं। जिन्हें देखते हुए इन प्रमाणपत्रों को दोनों भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा सभी विभाग के अध्यक्षों को दीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कहा है। जिसमें कुछ विषयों के रिजल्ट नहीं निकले हैं। उन विषयों के तुरंत रिजल्ट निकालने के लिए भी कहा गया है। 

chat bot
आपका साथी