सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में इस छात्रा को मिले सबसे ज्यादा पदक

सीसीएसयू का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने मेधावी छात्रों को मेडल और उपाधि प्रदान की।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:08 PM (IST)
सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में इस छात्रा को मिले सबसे ज्यादा पदक
सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में इस छात्रा को मिले सबसे ज्यादा पदक

मेरठ (जेएनएन)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। राज्यपाल राम नाईक ने छात्रों को मेडल और उपाधि दी। मुख्य अतिथि भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. एसआर भट्ट दिल्ली में जाम के कारण समारोह में नहीं पहुंच सके। इतिहास विभाग की मेधावी छात्रा अंशु को सर्वाधिक चार पदक दिए गए।

देखते ही बन रहा उत्साह
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों का उत्साह देखते ही बना। राज्यपाल राम नाईक ने मेधावियों को मंच से मेडल दिए। इससे पहले एनसीसी कैडेटों ने राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया। आर्मी बैंड ने भी कैडेटों का साथ दिया। इस बार 199 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। मंच से कुलाधिपति राम नाईक 39 मेधावियों को मेडल दिए। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य मेधावियों को कुलपति की ओर से मेडल दिए गए।

इतने मेडल दिए जाएंगे
वर्ष 2018 के ओवरआल टॉपर छात्र आकांक्षा को कुलाधिपति रजत पदक दिया गया। 139 को कुलपति स्वर्ण पदक, 49 को प्रायोजित स्वर्ण पदक, 158 को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र, दो को किसान ट्रस्ट से चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार मिला। वर्ष 2017 में उत्तीर्ण रहे आठ छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक, दो को प्रायोजित स्वर्ण पदक और 10 को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र दिया गया।

जाम की समस्या है, सरकार विचार कर रही है
राज्यपाल ने कहा कि जाम की समस्या है। केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में सोच रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सड़कों के चौड़ीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति थोड़ी खराब है। उसे सुधारने की जरूरत है। वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सड़कों को इस तरह बनाया जाए जिससे विस्तार की संभावना बनी रहे।  

chat bot
आपका साथी