एडेड डिग्री कालेजों को मिले प्राचार्य, चार ने संभाला पदभार

पहली बार प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों में प्राचार्य पद के लिए हुई परीक्षा के बाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:15 AM (IST)
एडेड डिग्री कालेजों को मिले प्राचार्य, चार ने संभाला पदभार
एडेड डिग्री कालेजों को मिले प्राचार्य, चार ने संभाला पदभार

मेरठ,जेएनएन। पहली बार प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों में प्राचार्य पद के लिए हुई परीक्षा के बाद कालेजों को आयोग के प्राचार्य मिल गए हैं। लंबे अरसे से कार्यवाहक प्राचार्य ही इन पदों को संभालते आ रहे थे। चौ. चरण सिंह विवि के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों में 40 एडेड कालेजों को प्राचार्य मिले हैं। मेरठ के छह कालेजों को प्राचार्य मिले, जिनमें चार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इनमें आरजी पीजी कालेज, इस्माईल महिला डिग्री कालेज, कनोहर लाल महिला डिग्री कालेज और एनएएस कालेज में प्राचार्य ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं मेरठ कालेज और डीएन पीजी कालेज में नियुक्त प्राचार्य सोमवार को पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

कनोहर लाल महिला डिग्री कालेज में किरण प्रदीप के स्थान पर मेरठ कालेज की चीफ प्रोक्टर अलका चौधरी प्राचार्य बनी हैं। आरजी कालेज में गिन्नी देवी कालेज मोदीनगर की डा. निवेदिता मलिक प्राचार्य बनी हैं। वह वर्ष 2001 से गिन्नी देवी महिला पीजी कालेज मोदीनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहीं। डा. निवेदिता मूटा की अध्यक्ष भी हैं। मेरठ कालेज में कामर्स विभाग के असिस्टेंट प्रो. डा. मनोज अग्रवाल एनएएस कालेज में प्राचार्य बने हैं और पदभार ग्रहण कर लिया है। इस्माईल डिग्री कालेज में अनीता राठी प्राचार्य बनी हैं। डा. अनीता आरजी पीजी कालेज में इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रही हैं। इनके अलावा डीएन कालेज में मेरठ कालेज के ही डा. अजय चौधरी डा. बीएस यादव का स्थान लेंगे और मेरठ कालेज में गोरखपुर के निकट बड़हलगंज के डा. एसएन शर्मा प्राचार्य पद पर डा. युद्धवीर सिंह का स्थान लेंगे।

chat bot
आपका साथी