सीबीसीआइडी के एडीजी का शहर में दौरा, बोले-कुछ सुधरी पुलिस, कुछ की जरूरत Meerut News

सीबीसीआइडी के एडीजी आदित्य मिश्र ने दो दिनों पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक विभागों की मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस में काफी कुछ सुधार हुआ है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 01:10 PM (IST)
सीबीसीआइडी के एडीजी का शहर में दौरा, बोले-कुछ सुधरी पुलिस, कुछ की जरूरत Meerut News
सीबीसीआइडी के एडीजी का शहर में दौरा, बोले-कुछ सुधरी पुलिस, कुछ की जरूरत Meerut News

मेरठ, जेएनएन। सीबीसीआइडी के एडीजी आदित्य मिश्र ने दो दिनों पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक विभागों की मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस में काफी कुछ सुधार हुआ है। अभी और सुधार की गुंजाइश है। बुधवार को एडीजी अकेले ही शहर के कुछ मुख्य लोगों से मिलने के बाद लखनऊ के लिए निकल गए।

कानून व्‍यवस्‍था की जानकारी

जिले के नोडल पुलिस अफसर एडीजी आदित्य मिश्र दो दिनों के निरीक्षण पर मेरठ आए थे। पहले ही दिन उन्होंने पुलिस लाइन से लेकर थाने तक निरीक्षण किया। उसके बाद जेल का निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधि और शहर के व्यापारियों से बातचीत की। गुरुवार को एडीजी ने अकेले ही शहर के मुख्य लोगों से कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

अभी और सुधार की उम्‍मीद

उन्होंने मिलावटी पेट्रोल प्रकरण से लेकर ज्ञानेंद्र चौधरी के भू माफिया घोषित करने के विवादों के बारे में विस्तार से पूछा। इतना ही नहीं बदर अली प्रकरण में भी कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था में काफी सुधार है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी सुधार की काफी उम्मीद है, जिसे किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी