पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के खिलाफ वाद दायर, पत्नी ने सहारनपुर के परिवार न्यायालय में लगाई यह गुहार

देहरादून निवासी सुमित्रा सैनी की शादी साहब सिंह सैनी से हुई थी। कुछ साल बाद दोनों में विवाद हो गया। साहब सिंह ने कोर्ट में पत्नी से तलाक का मुकदमा डाला था। सुमित्रा सैनी ने भी सेक्शन 24 के तहत पति के खिलाफ परिवार न्यायालय सहारनपुर में मुकदमा डाला था।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM (IST)
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के खिलाफ वाद दायर, पत्नी ने सहारनपुर के परिवार न्यायालय में लगाई यह गुहार
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के खिलाफ वाद दायर

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। समाजवादी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे साहब सिंह सैनी की पत्नी ने परिवार न्यायालय में पति के खिलाफ वाद दायर कर हाई कोर्ट के आदेश के अनुरूप उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च दिलाने की गुहार लगाई है। 

यह है मामला

देहरादून के गांधीग्राम पटेलनगर निवासी सुमित्रा सैनी की शादी साहब सिंह सैनी से हुई थी। शादी के कुछ सालबाद दोनों में विवाद हो गया था। साहब सिंह सैनी ने सहारनपुर कोर्ट में पत्नी से तलाक का मुकदमा डाला था। पत्नी सुमित्रा सैनी ने भी सेक्शन 24 के तहत पति के खिलाफ परिवार न्यायालय सहारनपुर में मुकदमा डाला था कि तलाक का मुकदमा चलने तक उन्हें खर्च दिया जाए। वह बिना खर्च के मुकदमा नहीं लड़ सकतीं। परिवार न्यायालय ने 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ साहब सिंह ने प्रयागराज हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। हाईकोर्ट में कई तारीख लगीं, लेकिन साहब सिंह अदालत में पेश नहीं हुए। 26 अक्टूबर 2021 को हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर परिवार न्यायालय सहारनपुर के आदेश को यथावत रखते हुए साहब सिंह को प्रति माह 15 हजार रुपये का भुगतान सुमित्रा को करने का आदेश दिया। सुमित्रा के बेटे प्रदीप सैनी ने बताया कि अब तक मुकदमे आदि में 1.97 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसका भुगतान नहीं किया गया है। बुधवार को उन्होंने परिवार न्यायालय से यह खर्चा दिलाने की गुहार लगाई।

chat bot
आपका साथी