बुलंदशहर में आपत्तिजनक पर्चे और किताबों का वितरण करने के मामले में 23 पर मुकदमा, हिन्दू देवी-देवताओं पर की गई थी टिप्पणी

रविवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के जुनैदपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में एक संत के अनुयायी पर्चे व किताबें वितरण कर रहे थे। जिनमें हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:02 PM (IST)
बुलंदशहर में आपत्तिजनक पर्चे और किताबों का वितरण करने के मामले में 23 पर मुकदमा, हिन्दू देवी-देवताओं पर की गई थी टिप्पणी
बुलंदशहर में आपत्तिजनक पर्चे और किताबों का वितरण करने के मामले में 23 पर मुकदमा

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। हिन्दू-देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चे व किताबों का वितरण करने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करते हुए 23 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी।

यह है मामला

रविवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के जुनैदपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में एक संत के अनुयायी पर्चे व किताबें वितरण कर रहे थे। जिनमें हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे। आरोपितों से पूछताछ के बाद सुखलालपुर, गेंदपुर शेखपुर आदि गांवों में प्रचार कर रहे उनके सदस्यों को घेर लिया था। पुलिस ने बारह महिलाएं समेत सोलह लोगों को हिरासत में लिया था। इस संबंध में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद निवासी मामन बुलंदशहर, बीना निवासी थाना ककोड़, बबीता निवासी धनौरा, ककोड़, प्रीति चौरसिया, नीतू, सर्वेश, कमल, मालती, ममता, विमला, कमला, शीशराम, अनिल, देवेन्द्र, सौरभ, नरेश समेत 23 के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित सिकंदराबाद के तिल, ककोड़ व चोला क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी