सहारनपुर: राजस्‍व टीम पर हमले में 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हमले के दौरान लगा दी थी आग

बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रूहाल्का में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व पुलिस टीम पर हमले के दौरान कुछ झोपड़ियों तथा बिटोरा आदि में आग लगा दी गई थी। हमले में कुछ पुलिसकर्मी व लेखपाल के साथ ही ग्रामीण भी घायल हुए थे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:12 PM (IST)
सहारनपुर: राजस्‍व टीम पर हमले में 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हमले के दौरान लगा दी थी आग
24 लोगों पर हमले में मुकदमा दर्ज।

सहारनपुर, जेएनएन। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रूहाल्का में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व पुलिस टीम पर हमले के दौरान कुछ झोपड़ियों तथा बिटोरा आदि में आग लगा दी गई थी। हमले में कुछ पुलिसकर्मी व लेखपाल के साथ ही ग्रामीण भी घायल हुए थे। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। जिसमें 24 लोगों को नामजद करते हुए कुल 50 को आरोपी बनाया जा रहा है। इसी बीच रात के समय पुलिस ने कुछ महिला पुरुषों को हिरासत में भी लिया था। गांव के जनक सिंह की भी इस ग्राम समाज की भूमि पर एक झोपड़ी की जो जली थी।

बुधवार को जनक सिंह कहीं बाहर गया हुआ था। रात में जब वह वापस लौटा तो उसने जली हुई झोपड़ी देखी और साथ ही पुलिस कार्रवाई का भी पता चला।

ग्रामीणों का आरोप है कि तभी उसे हॉर्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जनक सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। इनकी मांग है कि मौके पर उच्चाधिकारी के पहुंचने के बाद ही वह अंतिम संस्कार करेंगे।

chat bot
आपका साथी