Accident on Meerut-Delhi Expressway: एक्सप्रेस-वे पर कार ने दो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर टोल के पास रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहे दो कर्मचारियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। टोल के पास रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहे थे दोनों कार चालक फरार।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:32 PM (IST)
Accident on Meerut-Delhi Expressway: एक्सप्रेस-वे पर कार ने दो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत
एक्सप्रेस-वे पर कार ने दो कर्मचारियों को कुचला।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर टोल के पास रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहे दो कर्मचारियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

सोमवार दोपहर एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली की तरफ से वैगनआर कार तेज गति में आ रही थी। टोल के पास कर्मचारी राम सागर विश्वकर्मा और माधवलाल विश्वकर्मा रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहे थे। कार ने वेल्डिंग मशीन में टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया और रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। दोनों को गंभीर हालत में सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राम सागर की मौत हो गई, जबकि माधवलाल की हालत नाजुक बनी है।

इंस्पेक्टर नजीर अली का कहना है कि काम के दौरान यातायात रोकने के लिए गति अवरोधक भी लगाया था। इसके बाद भी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार के नंबर और मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

गनीमत रही कि कार नीचे नहीं गिरी

गनीमत रही कि कार रैलिंग को तोड़कर नीचे नहीं गिरी, वरना और बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सीओ अमित राय का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिये चालक नियंत्रण खो बैठा। 

chat bot
आपका साथी