Cane Crushing Session: बिजनौर में छह मिलों ने गन्ना खरीद को जारी किया इंडेंड,जल्‍द शुरू होगा पेराई सत्र

Cane Crushing Session बिजनौर गन्ना विभाग ने भी चीनी मिलों के मरम्मत कार्य एवं पेराई सत्र समय से चलवाने को पूरी निगरानी कर रहा है। समय से चीनी मिलों के संचालन से किसानों को लाभ मिलेगा। सभी मिलों में पेराई जल्‍द ही शुरू हो जाएगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:25 PM (IST)
Cane Crushing Session: बिजनौर में छह मिलों ने गन्ना खरीद को जारी किया इंडेंड,जल्‍द शुरू होगा पेराई सत्र
बिजनौर में बाकी मिलों को जल्द पेराई सत्र शुरू करने के दिए निर्देश।

बिजनौर, जागरण संवाददाता। बिजनौर जनपद की चार चीनी मिलों ने पूजा-अर्चना कर गन्ना खरीद के लिए पर्चियों का इंडेंड जारी किया। बाकी दो चीनी मिलों ने 28 और 31 अक्टूबर को पूजा-अर्चना कर इंडेंड जारी करने की तिथियां दी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बाकी तीन चीनी मिलों को समय से पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। वर्तमान गन्ना पेराई सत्र जल्द शुरू होने वाला है। चीनी मिलों ने पेराई सत्र समय से आरंभ करने के लिए युद्ध स्तर कार्य किया।

की जा रही पूरी निगरानी

गन्ना विभाग ने भी चीनी मिलों के मरम्मत कार्य एवं पेराई सत्र समय से चलवाने को पूरी निगरानी कर रहा है। समय से चीनी मिलों के संचालन से किसानों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में अधिकांश पशुपालक किसानों के यहां पशुचारे की समस्या सामने खड़ी है। किसान इस माह के अंत तक चीनी मिलों के संचालन की मांग कर रहे थे। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र शुरु करने को जिले की बरकातपुर, बुंदकी, बहादरपुर व धामपुर चीनी मिलों ने विधिविधान के साथ इंडेंड की पूजा-अर्चना कर क्रय केंद्रों व मिल गेट की पर्ची जारी कर दी।

पूजा-अर्चना के साथ इंडेड जारी होगा

29 अक्टूबर से चारों चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरु हो जाएगा। इसके अलावा स्योहारा चीनी मिल 28 अक्टूबर को इंडेंड की पूजा-अर्चना कर 30 अक्टूबर से गन्ना खरीद लेगी और अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी। कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल ने भी 31 को पूजा-अर्चना के साथ इंडेड जारी करेगी। डीसीओ यशपाल सिंह ने कहा कि शेष तीन चीनी मिलें जल्द पेराई सत्र शुरु कर देगी। इसके लिए चीनी मिलों को समय से आरंभ करने के निर्देश दिए है। लगातार मिलों के संचालन की निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि वेस्‍ट यूपी की सभी चीनी मिलों में जल्‍द ही पेराई सत्र को आरंभ हो जाएगा। सभी जिलों में इसकी तैयारियां चल रही है। गन्‍ना किसान भी मिलों के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी