क्षेत्र के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

क्षेत्र व जिले के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। यह बात शुक्रवार को जानी ब्लाक में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:56 PM (IST)
क्षेत्र के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान
क्षेत्र के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

मेरठ, जेएनएन। क्षेत्र व जिले के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। यह बात शुक्रवार को जानी ब्लाक में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं।

भाजपा द्वारा शुक्रवार को जानी ब्लाक प्रागंण में ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर देश की प्रगति के लिए कार्य कर रही है। इसलिए हमें भी साथ मिलकर क्षेत्र व जिले के विकास के लिए कार्य करने होंगे। कार्यक्रम को हरेंद्र, अंकुर राणा, शिव कुमार राणा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करें। दधर, सम्मान समारोह में इससे पूर्व जिंप अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी ने कार्यक्रम में आए ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी मुजक्कीपुर, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सोनू पूनिया, विनोद जिंदल, मुनेश बाफर, ब्रजवीर सैनी, कुलदीप कौशिक, मनोज मल्लापुर, सचिन प्रजापति, सोनू जाटव आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग के सम्मान के लिए मंच से उतरे जिंप अध्यक्ष : कार्यक्रम के दौरान जौहरा पचगांव के दिव्यांग ग्राम प्रधान जोनी सिंह मंच के पास पहुंचे। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी मंच से नीचे आए और झुककर ग्राम प्रधान जोनी सिंह को अभिनंदन कर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी