गांव-गांव जनसंपर्क कर किया परिवर्तन संकल्प रैली की सफलता का आह्वान

युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने सोमवार को सरधना के भलसोना व पथौली आदि गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि आज यानि मंगलवार को संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली दबथुवा के गांव बुबुकपुर में होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:33 PM (IST)
गांव-गांव जनसंपर्क कर किया परिवर्तन संकल्प रैली की सफलता का आह्वान
गांव-गांव जनसंपर्क कर किया परिवर्तन संकल्प रैली की सफलता का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने सोमवार को सरधना के भलसोना व पथौली आदि गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि आज यानि मंगलवार को संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली दबथुवा के गांव बुबुकपुर में होगी। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। भूरे बजरंगी, बबलू पुनिया व विक्रांत चौधरी ने भी विचार रखे। राहुल पुनिया, नितिन, मोंटी, राहुल मलिक, आशीष, अनिल, सचिन, देवेंद्र, हरेंद्र आदि रहे। वहीं, नपा चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने रैली में लोगों से पहुंचने की अपील की। आगा अली शाह, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी तय्यब अंसारी, मंजूर मलिक, शाहिद मलिक, सभासद आबिद अंसारी, शाहवेज अंसारी, डा. सोनू, रविन्द्र एडवोकेट व ललित गुर्जर आदि रहे।

संकल्प रैली सफल बनाने का आह्वान

जानी खुर्द : दबथुवा में होने वाली परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को रालोद नेताओं ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रालोद नेताओं ने ग्रामीणों से संकल्प रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

रैली सफल बनाने के लिए युवा रालोद नेता संजय चौधरी, वसीम रजा, रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, रणवीर दहिया आदि ने क्षेत्र के ढडरा, खानपुर, जौहरा, पेपला, किठौली आदि गांवों में जनसंपर्क किया।

किसान चौपाल का आयोजन

खरखौदा : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कैली गांव में भीम सिंह नंबरदार के आवास पर किसानों को संबोधित किया। किसान चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सोमवार को आहूत किसान चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित रह सकता है। इस मौके पर सुरेन्द्र त्यागी, रामनाथ त्यागी, जितेंद्र त्यागी, बिजेंद्र प्रधान, संजय त्यागी, लहरी सिंह, सतेंद्र त्यागी व सोनू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी