दबथुवा की परिवर्तन संदेश रैली को सफल बनाने का आह्वान

सरधना कस्बे के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर रविवार को सपाइयों की एक बैठक की गई। जिसमें मुरादाबाद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता व नेताओं से आगामी सात दिसंबर को दबथुवा में होने वाली रैली को सफल बनाने व जुट जाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:36 PM (IST)
दबथुवा की परिवर्तन संदेश रैली को सफल बनाने का आह्वान
दबथुवा की परिवर्तन संदेश रैली को सफल बनाने का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर रविवार को सपाइयों की एक बैठक की गई। जिसमें मुरादाबाद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता व नेताओं से आगामी सात दिसंबर को दबथुवा में होने वाली रैली को सफल बनाने व जुट जाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि सपा व रालोद एक विचारधारा वाली पार्टी है। जो आगामी चुनाव में चौधरी चरण सिंह के विचार धारा को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के आहवान पर आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा में परिवर्तन संदेश रैली होने जा रही है। यह रैली छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर चलने वाली है। जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं से रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाने को कहा है। इस दौरान ललित गुर्जर, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, सावेज अंसारी, मंजूर मलिक, सोहनवीर सिंह व अधिवक्ता रविद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चौधरी बशीर खां की 127वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित : सरूरपुर क्षेत्र के गांव हर्रा स्थित चौ. बशीर खां इंटर कालेज के संस्थापक की 127वीं जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

चौधरी बशीर खां इंटर कालेज के संस्थापक स्व. बशीर खां की 127वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिदत्त शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कालेज सचिव कुंवर मोहम्मद अली व प्रधानाचार्य अकील अहमद को भी मेडल देकर सम्मानित किया। एहसान अली, धर्मेंद्र सिंह, नसीम, गय्यूर अली, अहमद अली, मौहम्मद अनीश, डिपल देवी व इसरार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी