घर से बुलाकर दो भाइयों को गोली मारी

पाली गांव में रविवार शाम दो भाइयों को घर से बुलाकर गोली मार दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 01:47 AM (IST)
घर से बुलाकर दो भाइयों को गोली मारी
घर से बुलाकर दो भाइयों को गोली मारी

मेरठ, जेएनएन। पाली गांव में रविवार शाम दो भाइयों को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

गोली लगने से घायल संजय व सतीश पुत्र रोहताश निवासी ग्राम पाली हैं। यह किसान परिवार है। सीएचसी पर मौजूद घायल के स्वजन ने बताया कि शाम लगभग आठ बजे दोनों अपने घर पर ही बैठे थे। तभी किसी ने आवाज लगाई और बाहर आने के लिए कहा। जब संजय व सतीश बाहर गए तो हमलावरों ने दोनों पर गोली चला दी। आवाज सुनकर स्वजन बाहर की ओर दौडे़, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। स्वजन ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पीआरवी ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अभी तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हमला हुआ है। कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। आज इन्होंने साथ में पहले शराब पी और फिर एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इसमें एक को मात्र छर्रे लगे हैं। पुलिस टीम लगी हुई है। सुबह होने तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अवैध संबंधों की रंजिश में गई ढाबाकर्मी की जान : गांव सैनी निवासी ढाबा कर्मी गुड्डू कश्यप पुत्र ओमप्रकाश का शव शुक्रवार को गांव के ही जंगल से बरामद हुआ था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मृतक की मां ने गांव के ही अंकुर उर्फ काला पुत्र चमन सिंह कश्यप, अंकित पुत्र ओमपाल जाटव तथा कमल पुत्र योगेन्द्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक हत्यारोपित अंकुर को हिरासत में लिया था। बकौल पुलिस उसने बताया कि सैनी निवासी गौरव पुत्र हरेन्द्र, गौरव पुत्र ओमी व उसने मिलकर गुड्डू की हत्या की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गौरव पुत्र हरेन्द्र तथा गौरव पुत्र ओमी दबोच लिया। एसओ उपेन्द्र मलिक ने बताया कि नशे में अनैतिक संबंध बनाने के प्रयास की रंजिश में गुड्डू की हत्या का ताना बाना बुना गया। हत्यारोपित भांग पिलाकर उसे खेत में ले गए। वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस ने आरोपितों का चालान किया। कोर्ट ने आरोपितों को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी