बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का आह्वान

परीक्षितगढ़ नगर स्थित गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में बुधवार को भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:26 PM (IST)
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का आह्वान
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। परीक्षितगढ़ नगर स्थित गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में बुधवार को भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि पउप्र के चुनाव प्रभारी सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें व पार्टी के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उनमें जोश पैदा करें। जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा किसान-मजदूर-व्यापारी व युवाओं के हितों में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करें। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए रिकार्ड विकास कार्यों की जानकारी मतदाताओं को देने की बात कही।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा व संचालन समीर चौहान ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू, ब्लाक प्रमुख ब्रह्मसिंह, संजीव बंसल, रामगोपाल त्यागी, सोनू त्यागी, विद्यालय सचिव सचिन त्यागी, चीकू चौधरी, सुंदर चौधरी, देवेंद्र त्यागी, संजय शर्मा, स्वाति चौधरी, हरिओम शमर, पवन त्यागी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का आह्वान

दबथुवा : नानू पुल के पास चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर एक रेस्टोरेंट में बुधवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना का लाभ हर किसी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ता योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करें। साथ ही समीक्षा भी की। वहीं, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, सांसद संजय भाटिया, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महेश अग्रवाल, हरीश चौधरी आदि ने भी एकजुट होकर प्रचार-प्रसार की बात कही। भाजपा नेता सतेंद्र भराला, डा. मीनाक्षी भराला, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, डा. जितेंद्र वीर सिंह, मुकेश शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, कन्नूमल जैन, ओंकार सिंह, प्रदीप ढडरा, महेश बाफर व नकुल देव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी