मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान..रैली का आयोजन

सरूरपुर के भूनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 08:46 PM (IST)
मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान..रैली का आयोजन
मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान..रैली का आयोजन

मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर के भूनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्लोगन लिखी पट्टी के साथ बच्चों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ गांव में रैली निकाल कर जागरूक किया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, सोनिया, नीलम, रिहाना प्रवीन, सुरेखा रानी आदि मौजूद रहीं।

कैडेट्स ने किया पौधारोपण : दबथुवा : श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में मंगलवार को 22 यूपी ग‌र्ल्स बटालियन के कमांडिग आफिसर कर्नल पंकज साहनी के निर्देशन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सविता चौधरी के मार्गदर्शन में एनसीसी ग‌र्ल्स कैडेट्स ने पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्य मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने आम, जामुन, बबूल, कनेर, गुड़हल आदि के करीब 35 पौधे रोपे। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने पौधारोपण का महत्व बताया। वहीं, कर्नल पंकज साहनी ने भी विचार रखे। प्रबंधक ओमकरण, प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कैडेट्स के कार्य की सराहना की।

सदस्यता अभियान पर की विस्तार से चर्चा : दबथुवा : क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने कार्यकर्ताओं व लोगों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मिस काल के द्वारा भी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। यह अभियान एक माह तक जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता मानसिंह आर्य व संचालन अनिल चौधरी ने किया। बैठक में प्रबंधक ओमकरण, पंकज चौहान, अभिमन्यु सांगवान, बबली, तेजबीर, विपिन चपराना, सुखपाल सिंह, सचिन, सुरेश, बीरबोस, वेदप्रकाश, डा. विनय शर्मा, राजकुमार गुप्ता रामबीर व सतेन्द्र आदि रहे।

chat bot
आपका साथी