सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना नियंत्रण को दिए निर्देश, विशेष सतर्कता बरतने पर दिया जोर

सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण। मेडिकल कालेज में जाना मरीजों का हाल दिए आवश्यक निर्देश।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:09 PM (IST)
सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना नियंत्रण को दिए निर्देश, विशेष सतर्कता बरतने पर दिया जोर
सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ।

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। आम जनता में जागरूकता बढ़ाएं और अस्पतालों में बेडों की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कहीं भी आक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों से वार्ता के दौरान ये निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचकर प्राचार्य व वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ कोविड-19 पर गहन चर्चा की। टेङ्क्षस्टग बढ़ाने और मरीजों के साथ विनम्र व्यवहार पर जोर दिया। श्री खन्ना ने यहां बने कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी पर मरीजों की गतिविधियां देखीं और आडियो मशीन के जरिए कोरोना मरीजों का हालचाल जाना।

इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश ङ्क्षसह, प्राचार्य डाक्टर डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डा. संजीव कुमार, कोविड-19 वार्ड के नोडल अधिकारी डा. डीके बोहरा, डा. अंशुमान तिवारी, डा. संजीव दवे आदि के साथ कोरोना रोकथाम, बचाव एवं इलाज की व्यवस्था पर आधा घंटा विचार-विमर्श किया।

कालेज प्रशासन ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए 100 बेड का अस्पताल सक्रिय है। इसकी क्षमता बढ़ाकर 375 तक की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज में आटोमेटिक टेङ्क्षस्टग मशीन भी मिल गई है। सहायक उपकरण मिलते ही मशीन से काम शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन टेङ्क्षस्टग की क्षमता 1500 से बढ़कर 2000 होने वाली है।

इस मौके पर सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, विधायक गंगोह किरत ङ्क्षसह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक देवबन्द कुंवर बृजेश, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. एस. चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र ङ्क्षसह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी