व्यापारियों ने कोरोना पाजिटिव महिला का कराया अंतिम संस्कार

सोमवार देर रात मुल्हैड़ा निवासी कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 03:15 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 03:15 AM (IST)
व्यापारियों ने कोरोना पाजिटिव महिला का कराया अंतिम संस्कार
व्यापारियों ने कोरोना पाजिटिव महिला का कराया अंतिम संस्कार

मेरठ,जेएनएन। सोमवार देर रात मुल्हैड़ा निवासी कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है। मृतका के घर में उसका नाबालिग बेटा है, कोई स्वजन और पड़ोसी शव को श्मशान तक पहुंचाने नहीं आया। जानकारी होने पर व्यापारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने नगला रोड स्थित श्मशान घाट पर महिला का अंतिम संस्कार कराया।

मुल्हैड़ा गांव निवासी सुपला जैन पत्नी स्व. नरेंद्र जैन कोरोना पाजिटिव थीं। वह होम आइसोलेट थीं। हालांकि महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। महिला का शव घंटो घर पर ही रहा। मृतका का नाबालिग बेटे सोनू ने सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन से मदद की गुहार लगाई। पंकज की सूचना पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने एंबुलेंस से शव को नंगला रोड पर स्थित श्मशान घाट पहुंचाया। पंकज जैन तथा अन्य व्यापारियों ने चंदा कर अंतिम संस्कार कराया। श्मशान घाट पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, नपा लिपिक मनोज और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उधर, सरूरपुर सीएचसी प्रभारी ओपी जायसवाल ने कहा कि मृतक महिला के बेटे का सैंपल जांच के लिए भेजा है। वहीं, नगर पालिका लिपिक विपिन शर्मा ने संक्रमित महिला का घर व मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।

तहसील के टाइपिस्ट की कोरोना से मौत : कोरोना के चलते मेरठ अस्पताल में उपचाराधीन तहसील के टाइपिस्ट ने सोमवार रात दम तोड़ दिया।

मोहल्ला हीरालाल में तहसील के समीप निवासी 40 वर्षीय पुत्र मांगेराम तहसील में टाइपिस्ट थे। कोरोना पाजिटिव होने के चलते उन्हें हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकीपत्नी व दो बच्चे हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष इलियास कुरैशी नहीं रहे

मवाना : कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष का मंगलवार को निधन हो गया। उनके शव को नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। नगर अध्यक्ष इलियास कुरैशी कुछ दिन पूर्व बुखार आया था, लेकिन उसके बाद वह स्वस्थ हो गए थे। मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक होने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाटव, जिला महासचिव शाहनवाज कुरैशी, ब्लाक अध्यक्ष योगराज सिंह नंबरदार जंधेड़ी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी