मेरठ से पहुंचे आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के व्यापारी नेताओं ने भोपाल में दिलाई शपथ

गुरुवार को मेरठ से भोपाल पहुंचे आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल और वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने मध्य प्रदेश टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM (IST)
मेरठ से पहुंचे आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के व्यापारी नेताओं ने भोपाल में दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ से भोपाल पहुंचे आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल व वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने गुरुवार को मध्य प्रदेश टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के महामंत्री सरदार करतार सिंह कोच्चर के मार्गदर्शन व निरीक्षण में मध्य प्रदेश टेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया

अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि मध्य प्रदेश के 35 जिलों से आए पदाधिकारियों ने गुरुवार को भोपाल में चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया तथा पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी चुने। इसमें राम बाबू शर्मा (भोपाल) को अध्यक्ष व सतनाम सिंह होरा (खंडवा) को महामंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। चेयरमैन पद पर अजय सरगोई (कटनी), कोषाध्यक्ष भरत सोनी (भोपाल), संगठन प्रभारी आशीष मल्होत्रा (उज्जैन) व विकास गुप्ता (जबलपुर) को नियुक्त किया गया। आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल, चेयरमैन अनिल कुमार आज़ाद, वाइस चेयरमैन नवीन कुमार अग्रवाल व उपाध्यक्ष एसएस शास्त्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

प्रोपर्टी टैक्स पर छूट की मांग

इस मौके पर व्यापारी नेता व अध्यक्ष विपुल सिंघल ने मध्य प्रदेश सरकार से टेंट, मंडप, होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायियों पर लगने वाले प्रोपर्टी टैक्स पर एक साल की छूट और बिजली के बिलों पर लगे आ रहे फिक्स चार्ज को माफ किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उतना ही बिल लिया जाए जितना इन व्यवसाय द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा शादी विवाह तथा अन्य समारोह में कम से कम 300 लोगों की अनुमति की मांग रखी।

chat bot
आपका साथी