खुले नाले ढकने व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र Meerut News

शहर के 14 बड़े खुले नालों को ढकने के लिए पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि खुले नाले ढकने से जहां जानमाल का खतरा कम होगा वहीं कवर्ड एरिया का उपयोग वाहन पार्किंग व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए किया जा सकेगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:28 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:28 PM (IST)
खुले नाले ढकने व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र Meerut News
मेरठ शहर में खुले नालों की समस्‍या।

मेरठ, जेएनएन। शहर के 14 बड़े खुले नालों को ढकने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि खुले नाले ढकने से जहां जानमाल का खतरा कम होगा वहीं कवर्ड एरिया का उपयोग वाहन पार्किंग व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए किया जा सकेगा।

व्यापार मंडल के महामंत्री लोकेश चन्द्रा ने कहा कि शासन ने खुले नाले ढकने की योजना का प्रस्ताव नगर निगम से मांगा था। जिस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। शहर में 14 ऐसे बड़े नाले हैं जिनका उपयोग कचरा फेंकने के डस्टबिन के रूप में हो रहा है। आये दिन नाले जाम रहते हैं। जलनिकासी ठप रहती है। नालों में गिरकर मासूमों की जान जा चुकी है। आये दिन पशुओं के गिरने की खबरें आती रहती हैं। आबुनाला एक व दो, ओडियन नाला, कोटला नाला, मोहनपुरी नाला, बच्चा पार्क नाला, कसेरुखेड़ा नाला समेत 14 बड़े खुले नाले खतरनाक स्थिति में है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि नाले ढकने से शहर की कई सारी समस्याओं जैसे जाम, अतिक्रमण का भी समाधान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी